Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
हरदा

कर्बला घाट पर हुआ ताजियों का विसर्जन

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। रविवार शाम को मोहर्रम की ग्यारहवीं तारीख को कर्बला घाट पर ताजियों का विसर्जन किया गया। इस मौके पर जायरीन द्वारा मन्नातें उतारी गई और जियारत भी की गई। वहीं प्रशासन ने घाट पर विसर्जन के दौरान होमगार्ड एवं पुलिस जवानों को तैनात किया गया। एसडीएम आशीष खरे, एसडीपीओ अर्चना शर्मा सहित पुलिस के जवान पूरे समय चुस्त-दुरुस्त नजर आएं। नगर के सभी अखाड़े के खिलाड़ियों ने घण्टाघर चौक से कर्बला घाट तक हैरतअंगेज प्रदर्शन किए। अखाड़े में छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवकों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए, जिसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसके उपरांत कर्बला घाट अजनाल नदी पर गमगीन माहौल में ताजियों का विसर्जन किया गया। जहां लोगों ने लोभान छोड़कर फातिहा पड़ी। मुस्लिम समाज के मुजाहिद अली ने बताया कि मोहर्रम गम के तौर पर मनाया जाता है। इसमें गरीबों की खिदमत व जरुरतमंदों की मदद ज्यादा हो, यहीं इस पर्व का मूल मकशद है। गौरतलब रहे कि मोहर्रम महीने का दसवां दिन सबसे खास माना जाता है। मोहर्रम महीने की दस तारीख को कर्बला की जंग में पैगंबर हजरत मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। हजरत इमाम हुसैन ने इस्लाम की रक्षा के लिए खुद को कुर्बान कर दिया था। इस जंग में उनके 72 साथी भी शहीद हुए थे। उन्हीं की याद में ताजिया बनाकर मुस्लिम समाजजन इबादत करते हैं और हुसैन की शहादत को याद करते हैं।

254 Views
254 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply