
अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता गौर छात्रावास में आयोजित हुई। जिसमें महर्षि ज्ञानपीठ हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने कोच आसिफा कुरैशी के मार्गदर्शन में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-हिमांशु धनगर, अनुष्का सोनी, तृतीय स्थान-ईशा राजपूत, चतुर्थ स्थान-दिव्या चौहान रही। वहीं १७ वर्षीय बालिका वर्ग में प्रथम स्थान डोली सोलंकी, द्वितीय स्थान -प्राची शर्मा ने प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य दीपक सिंह राजपूत ने बच्चों की सफलता पर शुभकामनाएं दी हैं।

Views Today: 2
Total Views: 70

