गौरीशंकर मुकाती को मिली बड़ी जिम्मेदारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा चुनाव 2023 में फिर से विजय के लिए भाजपा ने तगड़ी तैयारी शुरू कर दी है। लगातार भाजपा अलग-अलग समितियों की घोषणा कर रही है। शनिवार को भाजपा ने प्रदेश के चुनाव प्रबंधन समिति, घोषणा पत्र समिति और जिला संयोजकों की नियुक्ति की है। प्रदेश के 10 संभाग में जिला संयोजकों की नियुक्ति की। हरदा जिले में प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर मुकाती को इस बार विधानसभा चुनाव में पार्टी ने जिले का संयोजक बनाया है। वहीं नर्मदापुरम में शिव चौबे एवं अनिल सिंह कुशवाह को बैतूल का जिला संयोजक बनाया है।

84 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!