अनोखा तीर, हरदा। श्रावण माह में जारी बाबा अमरनाथ की धार्मिक यात्रा का सिलसिला जारी है। क्षेत्र से श्रद्धालुओं के दल दर्शन करने बाबा बर्फानी के दरबार में पहुंच रहे हैं। इसी बीच युवाओं का एक दल बीती रात बाबा अमरनाथ के दर्शन कर वापस लौटा है। इस मौके पर परिवारजनों के साथ मित्र एवं शुभचिंतकों ने तीर्थ यात्रियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। वहीं बाबा अमरनाथ के जयकारें भी लगाए। यात्रा करने वालों में नरेश पटेल, कुलदीप पांडे, धनंजय शर्मा और आयुष धनगर शामिल है। आयुष ने बताया कि तय कार्यक्रम के मुताबिक भक्तों का दल 19 जुलाई को जम्मू कश्मीर के लिये रवाना हुआ। दूसरे दिन कश्मीर पहुंचने के बाद बस के जरिये पहलगाम पहुंचे। जहां से पवित्र यात्रा प्रारंभ की थी। उन्होंनें बताया कि बाबा अमरनाथ के दर्शन पाकर धन्य हुए। उनकी कृपा से क्षेत्र में खुशहाली तथा उन्नति का संचार हो।

