आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के अन् नापुरा चौराहें का नजारा है। जहां बीच चौराहें पर पानी व्यर्थ बह रहा है। जिसके चलते राहगिरों को खासी असुविधाएं होती हैं। खसकर महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर संबंधित नगर पालिका की जलप्रदाय शाखा इस तरह की समस्याओं को लेकर सक्रिय दिखाई नही दे रहा है। यही कारण है कि जगह-जगह इसी तरह का दृश्य देखने को मिल जाएगा। इस संबंध में लोगों का कहना है कि प्रताप टॉकीज से खेड़ीपुरा मस्जिद के बीच मार्ग पर जगह-जगह समस्याओं का अंबार लगा है। कहीं पानी व्यर्थ बह रहा है तो कहीं बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं। इन्हीं गड्ढों में पानी भरा जाने की वजह से वाहन चालकों को परेशान होना लाजमी है। यह भी कहा कि इस बार सुधार कार्य भी हुआ। परंतु कुछ दिनों बाद फिर वही हाल हो जाता है। जिसके चलते शहर की ये चुटपुट समस्याएं खसी चर्चाओं में हैं। जिन्हें देखकर लोग भी दो टूक कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।

