स्वर्ण जयंती महोत्सव के रूप में मनाएंगे मंडी बोर्ड का स्थापना दिवस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के स्थापना दिवस 4 अगस्त को 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस को स्वर्ण जयंती महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। मंडी सचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत कृषि उपज मंडी समिति हरदा में 2 से 4 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रीवास्तव ने बताया कि 2 अगस्त बुधवार को दोपहर 2 बजे से कृषि मंत्री कमल पटेल के मुख्य आतिथ्य में कृषि संगोष्ठी एवं कृषि विपणन पुरूस्कार योजना का ड्रा एवं बम्पर ड्रा खोला जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारी, हम्माल, तुलावटी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा। इसी प्रकार 3 अगस्त को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं रात्रि 7.30 बजे से स्थानीय कलाकारों द्वारा देशभक्ति एवं लोक परंपरा शैली के गीतों का आयोजन होगा तथा 4 अगस्त को किसानों, व्यापारियों, हम्माल तुलावटियों व कर्मचारियों द्वारा स्थानीय स्तर के खेलकूद का आयोजन एवं रात्रि 7.30 बजे से सुदीप कुमार मिश्रा एवं सह-कलाकारों द्वारा किशोर कुमार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संगीत संध्या का आयोजन होगा।

407 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!