Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
मध्य प्रदेश

“रूक जाना नहीं योजना” अंतर्गत कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित

1 min read
Text Size:

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री परमार ने सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल ने “रूक जाना नहीं योजना” अंतर्गत कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के निदेशक प्रभात राज तिवारी ने बताया कि परीक्षा जून माह में हुई थी। परीक्षा परिणाम 38.70% रहा है। एक हजार 830 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 22 हजार 348 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी एवं 4 हजार 167 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा में कुल 73 हजार 61 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम राज्य ओपन की वेबसाइट www.mpsos.nic.in में देख सकते हैं। अनुत्तीर्ण विद्यार्थी दिसम्बर 2023 में पुन: परीक्षा दे सकते हैं, उन्हें पुन: अपना पंजीयन एमपी ऑनलाइन पर करवाना होगा।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply