सतर्कता का पहर ….. आई फ्लू की आहट, सावधानी जरूरी

 

अनोखा तीर, हरदा। बदलते मौसम के साथ जहां सामान्य बीमारियां जैसे सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर से लोग दो-चार कर ही रहे थे कि इस बीच आई फ्लू की आहट ने लोगों को सावधानी बरतने पर विवश कर दिया है। दरअसल, आई फ्लू आंखों से संबंधित रोग है। जिसमें आंखे लाल हो जाना तथा जलन पड़ने की शिकायत देखने को मिल रही है। इस बीच शासकीय जिला अस्पताल समेत निजी क्लिनिकों पर ऐसे मरीजों की संख्या में बढ़ रही है। जिन्हें डॉक्टर उचित परामर्श देने के साथ ही सावधानी रखने की सलाह दे रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा के मुताबिक इस रोग को कंजक्टिवाइटिस कहा जाता है, जो अधिकांश मरीजों को अल्प समय तक रहता है। ऐसी शिकायत आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जाकर जांच कराएं। वहीं डॉक्टर के मार्गदर्शन में उसका उपचार करें। विशेषकर आई फ्लू से संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाएं रखें। आंखों को बार-बार ना छूये, साफ-सफाई का ख्याल रखें। वहीं साफ पानी और कपड़े से आंखों को साफ करें तथा अपने हाथों को बार-बार जरूर धोये।

238 Views

Leave a Reply