कचरा निपटान का मामला…. जमीन हस्तांतरित का फैसला लेते ही मामला गर्माया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

मुक्तिधाम के पास पुराना टिचिंग ग्राउंड

अनोखा तीर, हरदा। शहर की ज्वलंत समस्या में शुमार मुक्तिधाम के पास कचरा निपटान की प्रक्रिया जहां शरहवासियों की सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ है। जिसे अन्यंत्र स्थान पर शिफ्टï करने के लिये प्रशासनिक कवायद लंबे समय से जारी थी। जिसे हाल ही में तब विराम मिला है। जब, हरदा तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरदा तथा क्षेत्रीय अधिकारी मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड औद्यौगिक क्षेत्र मंडीदीप की अनुशंसा रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने मौजा ग्राम नहाड़िया तहसील हरदा स्थित छोटाघास मद की भूमि जिसका खसरा नंबर 27/4 रकबा 6.018 हेक्टेयर एवं खसरा नंबर 27/5 रकबा 0.841 हेक्टेयर कुल रकबा 6.859 हेक्टेयर में से 6.070 हेक्टेयर भूमि ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन के लिये मुख्य नगरपालिका अधिकारी नपा परिषद हरदा को हस्तांतरित किए जाने का आदेश पारित हुआ है। इधर, जमीन हस्तांतरण की खबर सामने आते ही क्षेत्र के किसानों में नाराजगी देखने को मिली है। इसको लेकर नहाड़िया, नहालखेड़ा और झाड़पा समेत अन्य करीबी ग्रामों में इसकी सुगबुगाहट तेज हो गई है। इतना ही नही, इसी मामले को लेकर गुरूवार को ग्रामीणों ने एक बैठक भी आहूत की थी। परंतु उक्त बैठक को स्थगित कर फिलहाल आगे बढ़ा दिया है। इस संबंध में ग्राम झाड़पा के चन्द्रशेखर पटेल ने बताया कि बैठक स्थगित की गई है, जो कि आगामी दिनों में बुलाई जाएगी। बैठक दौरान प्रस्तावित भूमि की जद में आने वाले ग्रामीण आपस में विचार साझा करेंगे। उन्होंनें यह भी कहा कि गांव के आसपास ठोस अपशिष्ठ की प्रक्रिया जहां पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव डालेगा, वहीं पॉलीथिन समेत अन्य प्लास्टिक की चीजें उड़कर खेतों तक पहुंचेंगी। हालांकि सोशल मीडिया पर सकारात्मक पक्ष भी नजर आया। जिसके तहत वहां सुरक्षित परिसर बनाए जाने का दावा किया जा रहा है। जिसमें ऊंची बाउंड्रीवाल शामिल है। खैर, ये सब प्रशासनिक स्तर का मामला है। प्रशासन ही किसानों के मन में पनप रही जिज्ञासाओं का समाधान भी करेगा।

235 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!