Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

कृषि मंत्री ने विकास पर्व में किया हरदा-मगरधा मार्ग का भूमिपूजन

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। आगामी 14 अगस्त तक प्रदेश सरकार विकास पर्व मना रही है। विकास पर्व के दौरान ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों को विकास कार्यों की सौंगाते दी जा रही हंै। इस दौरान पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण तथा स्वीकृत कार्यों का भूमि पूजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार शाम को कृषि मंत्री कमल पटेल ने लगभग 12.76 करोड़ रुपए लागत से निर्मित होने वाले 8 किमी लम्बे हरदा-मगरधा टू लेन मार्ग के निर्माण कार्य भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोद सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे। कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि गत साढ़े तीन वर्षों में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश का तेजी से विकास हुआ है। गत वर्षों में प्रदेश में नई-नई सड़के स्वीकृत कर बनाई गई है। प्रदेश में सीएम राइज स्कूल बनाए जा रहे हैं, जिनमें विद्यार्थियों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत हैं।

77 Views
77 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply