अनोखा तीर, हरदा। जिले में बेटियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तवाहिनी की नि:शुल्क कक्षाएं 3 जुलाई से संचालित की जा रही है। इन कक्षाओं से निर्धन व साधनहीन बालिकाएं लाभ उठा रही हंै। गुरूवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी ने महिला सशक्तवाहिनी कक्षा में बालिकाओं को सायबर सखी के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान उन्होने बालिकाओं को स्टेशनरी सहित अन्य सामग्री व सायबर सखी का लिटरेचर उपलब्ध कराया। उन्होंने बालिकाओं को सायबर क्राइम से सावधान रहने की भी सलाह दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री त्रिपाठी ने बताया कि महिला सशक्त वाहिनी की कक्षा सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक कार्यालय बाल कल्याण समिति बालगृह भवन बायपास चौराहा इन्दौर रोड़ हरदा में संचालित की जा रही है। इन कक्षाओं में सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य तर्कशक्ति आदि विषयों पर बालिकाओं को प्रशिक्षण एवं जानकारी दी जाती है। इन कक्षाओं में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी समय-समय पर बालिकाओं का मार्गदर्शन करते हंै। उन्होंने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा पुलिस विभाग के समन्वय से शनिवार व रविवार को नेहरू स्टेडियम हरदा में सुबह 7 बजे से फिजिकल प्रशिक्षण के तहत गोला फेंक, लंबी कूद एवं दौड़ आदि की तैयारी कराई जाती है। श्री त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा में पंजीयन के लिए इच्छुक छात्राएं कार्यालयीन समय में एक पासपोर्ट फोटो, 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा की अंकसूची व आधार कार्ड की कॉपी जमा कर अपना पंजीयन करा सकती है।
Views Today: 2
Total Views: 80

