वर्षगांठ पर नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर रखे अपने विचार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ पर नगर के केंद्रीय विद्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें देवेन्द्र सिंह रघुवंशी जिला शिक्षा अधिकारी, नोडल अधिकारी आरके रूद्र प्राचार्य कंेद्रीय विद्यालय 2 सीपीई इटारसी, पीजी कन्टद्मले प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय चारुआ, श्री चंसोरिया उप प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय चारुआ एवं एकलव्य विद्यालय प्राचार्य रहटगांव, उपस्थित थे। नोडल अधिकारी आरके रूद्र ने एक पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रेस वार्ता में नई शिक्षा नीति के मुख्य बिन्दुओं तथा उसके केन्द्रीय विद्यालयों में कार्यान्वयन पर प्रकाश डाला। पीजी कन्टद्मले ने जवाहर नवोदय विद्यालयों में नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर अपने विचार रखे। वहीं देवेन्द्र सिंह रघुवंशी ने हरदा जिले में नई शिक्षा नीति पर किए जा रहे प्रयासों पर जोर दिया। केन्द्रीय विद्यालय हरदा की प्राचार्या श्रीमती राकेश शर्मा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया एवं नई शिक्षा नीति के मुख्य बिन्दुओ का उल्लेख किया। अंत में आभार श्रीमती अनिला बजाज ने माना।

84 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!