अनोखा तीर, हरदा। नगर के आदिवासी बालक आश्रम अंग्रेजी माध्यम में निवासरत बच्चों को स्कूल शूज का वितरण किया गया। आश्रम शाला में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती संगीता योगेन्द्र पुरोहित द्वारा विद्यार्थियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आश्रम के 40 बच्चों को नि:शुल्क स्कूल शूज का वितरण किया। इस दौरान अधीक्षक एसडी पनागरे, किशोर राठौर, शिक्षक सुनील यादव, सुरेन्द्र कुमरे एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
140 Views

