छात्रावासी बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय शासकीय आदिवासी महाविद्यालयीन बालक छात्रावास में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय चिकित्सालय के डॉ.परमानंद छलोत्रे द्वारा छात्रावासी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में परीक्षण के पश्चात बच्चों को दवाइयां वितरित की गई। डॉ. छलोत्रे द्वारा बच्चों को नियमित साफ-सफाई से रहने की सलाह भी दी गई। इस दौरान छात्रावास अधीक्षक एसडी पनागरे एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

87 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!