कर्मचारी संगठनों का संयुक्त धरना आज

 

अनोखा तीर, हरदा। वर्षो पुरानी लंबित मांगों को लेकर तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारी आंदोलन की राह अपनाने को विवश है। इसी क्रम में शुक्रवार को कलेकट्रेट कार्यालय के पास कुल 6 संगठन के पदाधिकार व सदस्य आंदोलन में हिस्सा लेंगे। लिपिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संतोष शुक्ला ने बताया कि 17 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से ज्ञापन तथा धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। परंतु प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नही दिख रही है। परिणाम स्वरूप कर्मचारियों को आंदोलन करना मजबूरी बन गया है। उन्होंनें कहा कि धरना दोपहर 2 बजे प्रारंभ होगा। जिसका समापन शाम साढ़े 5 बजे किया जाएगा।

72 Views

Leave a Reply