अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ऋषि गर्ग ने आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) में जप्तशुदा एवं धारा 47 अंतर्गत राजसात वाहनों के नीलामी संबंधी निर्देश जारी किए थे। जिसके परिपालन में गठित समिति के समक्ष 26 जुलाई को आमंत्रित निविदाएं मोहरबंद लिफामों में प्राप्त हुई। जिन्हें समिति के समक्ष खोला गया। जिसमें आबाकरी विभाग को निर्धारित राशि से करीब 4 गुना राजस्व की प्राप्ति हुई है। इस मौके पर समिति के सचिव एवं जिला आबकारी अधिकारी रीतेश कुमार लाल, डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार नागू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण माया काजले एवं परिवहन विभाग से दुर्गेश्वरी बरखडे उपस्थित रहीं। जिला आबकारी अधिकारी श्री लाल ने बताया कि कुल 12 वाहनों के लिये कुल 1 लाख 43 हजार 500 निर्धारण किया था। जिसके विरूद्ध 7 लाख 79 हजार 913 रूपयें के प्रस्ताव प्राप्त हुए। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किए जाने का निर्णय लिया है। गया। उन्होंनें बताया कि आरक्षित मूल्य के विरूद्ध काफी बढ़कर राजस्व मिला है, जो वित्तीय वर्ष 2023-24 में अर्जित किया है।
Views Today: 2
Total Views: 84

