अनोखा तीर, हरदा। जिले में युवाओं के साथ कार्य कर रहें संस्थान व सरकारी विभागों की बैठक आयोजित की गई। जहां सभी संस्थाओं ने आज के समय में युवाओं के जीवन की चुनौतियां विषय पर चर्चा की। जिसमें निकल कर आया कि आज के युवा साथियों के लिए मुख्य चुनोतियां भेदभाव जाति, वर्ग, लिंग, क्षेत्र के अनुसार समाज का दबाव, मार्गदर्शन की कमी, खुद को समय न देना, समय प्रबंधन, जानकारी का अभाव, आर्थिक स्थिति कमजोर, सपने को लेकर परिवार व समुदाय का प्रेशर, मोटिवेशन ना मिल पाना, आजादी न होना आदि है। आज के युवा के अंदर मानसिक दबाव, गुस्सा, असफलता का भाव, नकारात्मकता बढ़ रही है। इस चर्चा में आगे सिनर्जी संस्थान के द्वारा साझा किया गया कि आज के युवा का सभी लोग प्रयोग करते है। कोई देश के आर्थिक विकास के नाम पर, कोई भीड़ के रूप में, कोई उसकी ऊर्जा को देश के विकास के नाम पर, तो कोई सामाजिक समस्या को दूर करने के लिए परंतु आज के समय में आवश्यक है की हम युवाओं को केंद्र में रखकर युवा के मानसिक, शारीरिक आर्थिक विकास की बात कर सकें और इन सबके लिए आवश्यक है युवा को एक स्थान उपलब्ध कराया जाए, जो पूर्ण रूप से नॉन जजमेंटल हो। जहां वह स्वयं के अंदर के डर, सपने, ताकत कमजोरी, रुकावट, पहचान, मूल्य, अधिकार, प्रेरणा को समझ पाए व समाज में एक अहिंसा, सहानुभूति, सहिष्णुता, लैंगिक समानता, शांति, न्याय से युक्त स्थानों का निर्माण कर सकें। जिसका उल्लेख हमारे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी युवा नीति में किया है। कार्यक्रम में उपस्थित संस्थान में डिग्री कॉलेज, स्वामी विवेकानंद कॉलेज, खेल एवं युवा कल्याण विभाग व सिनर्जी संस्थान के साथी उपस्थित रहें।
Views Today: 2
Total Views: 60

