यह बात गलत है….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

केप्शन : आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर का वह स्थान है जो शहर के तीन वार्डो का केन्द्र बिन्दू कहलाता है। जहां बारिश के दिनों में अव्यवस्थाओं का अंबार देखने को मिल जाएगा। दरअसल, बारिश के दिनों में नाली चोक होने जाने के कारण यहां गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिसके चलते राहगिरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परेशानी यहीं नहीं थम रही, क्योंकि इस समस्या के चलते आसपास के रहवासी खासे चिंतित रहते हैं। पल-पल पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से उनके घर पर गंदे पानी के छींटे उड़ते हैं। इतना ही नही, श्रावण माह के चलते महिलाओं को मंदिर आते-जाते वक्त असुविधा से दो-चार करना पड़ रहा है। इस बारे में स्थानीय रहवासियों ने बताया कि प्रताप टॉकीज से खेड़ीपुरा मस्जिद को जोड़ने वाले इस मार्ग पर वार्ड क्रमांक १, 11 और 16 की सीमाओं का पाइंट है। जहां जल वितरण व्यवस्था के लिहाज से अलग-अलग कोने पर कुल तीन चाबियां लगी हैं, जो जलभराव खासकर नाली का पानी फैलने के कारण अव्यवस्थाओं से घिर जाती हैं। वार्डवासियों ने सवालिया अंदाज में कहा कि जब चाबियां गंदे पानी में डूबी रहती हैं तो घरों तक मैला पानी पहुंचता ही होगा। यह भी कहा कि इस तरह की चुटपुट समस्याओं पर नजर रखना संबंधितों का दायित्व है। परंतु इन सबके अभाव में लोगों का दो टूक ये कहना लाजमी है, कि यह बात गलत है।

74 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!