अनोखा तीर, हरदा। विक्रम संवत अंतर्गत इस बार अधिमास होने के कारण सावन का महीना 2 माह का है। इस वजह भाई-बहन का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन अगस्त महीने के अंत में पड़ेगा। हिंदू धर्म में इस त्यौहार का विशेष महत्व माना गया है। लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर पंचक और भद्रा योग बन रहा है। इस कारण रक्षाबंधन का त्यौहार 2 दिन मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार रक्षा बंधन पर भद्रा का साया होने के कारण 30 और 31 अगस्त दो दिन रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त रहेगा। ज्योतिषियों के मतानुसार 30 अगस्त की रात 10.13 मिनट से 31 अगस्त सुबह 07.46 मिनट तक राखी का शुभ मुहूर्त रहेगा। बहनें अपने भाई को राखी के लिए 31 अगस्त को सावन पूर्णिमा सुबह 7.46 मिनट तक मुहुर्त है। इस समय भद्राकाल नहीं है।
हरियाली तीज और नागपंचमी
अगस्त के महीने में 19 अगस्त हरियाली तीज से त्योहारों की धूम शुरू हो जाएगी। हिंदू पंचाग के अनुसार, इस वर्ष हरियाली तीज 18 अगस्त को रात 8 बजकर 2 मिनट से शुरू हो रही है। ये तिथि 19 अगस्त 2023 की रात 10.19 मिनट तक रहेगी। 19 अगस्त के दिन हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा। इसकी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 7.47 मिनट से लेकर सुबह 9 22 मिनट तक मिनट तक भी शुभ मुहूर्त है। इस बार नागपंचमी पर दो शुभ योग बन रहे हैं। नागपंचमी का पर्व सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। पंचमी तिथि 20 अगस्त से शरू होकर 21 अगस्त की रात 9.54 मिनट तक रहेगी। इस दिन चित्रा नक्षत्र रात में 3.47 मिनट तक एवं शुभ योग रात्रि 9.14 तक है। इस दिन तक्षक की पूजा की जाती है। इस साल नागपंचमी 21 अगस्त को मनाई जाएगी। नागपंचमी की पूजा के लिए 21 अगस्त को पूरे दिन शुभ मुहूर्त है।
Views Today: 2
Total Views: 80

