Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
हरदा

आंदोलन….. कर्मचारी संगठन का धरना-प्रदर्शन कल

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। सालों से लंबित 17 सूत्रीय मांगो के समर्थन में शुक्रवार को 6 कर्मचार संगठन द्वारा संयुक्त रूप से धरना दिया जाएगा। आंदोलन में लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, राजस्व कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, लघुवेतन कर्मचारी संघ, पेंशनर संघ एवं वाहन चालक संघ शामिल रहेगा। कर्मचारी संगठन के संतोष शुक्ला ने बताया कि 228 जुलाई को कलेक्टर कार्यालय के समीप दोपहर 2 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक धरना दिया जाएगा, वहीं 4 अगस्त को जिले के समस्त कार्यालयों में पदस्थ लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन के सदस्य एक दिवस के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। लिपिक संघ के अध्यक्ष श्री शुक्ला के मुताबिक धरने में 200 से अधिक कर्मचारी हिस्सा लेंगे। इस दौरान कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांगो को लेकर अपनी-अपनी बात रखेंगे। क्योंकि कई बार ज्ञापन एवं आंदोलन के जरिये सरकार को कर्मचारियों की मांगों से अवगत कराया गया, किंतु उस दिशा में कोई कार्रवाई नही हुई। जिसके चलते कर्मचारी आहत हैं। वहीं व्यवस्था के प्रति असंतोष पनप रहा है। आंदोलन में जिले का राजस्व, शिक्षा, फारेस्ट, पीडब्लूडी, स्वास्थ समेत करीब 30 से अधिक विभागों के कर्मचारियों का समर्थन है। इस मौके पर प्रमुख रूप से अनिल अग्निहोत्री जिलाध्यक्ष तृतीय वर्ग संघ, दिनेश बागरे प्रांतीय सचिव लिपिक संघ, संदीप शर्मा जिलाध्यक्ष राजस्व कर्मचारी संघ एवं अनिल भलावी लघुवेतन कर्मचारी ने कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

77 Views
77 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply