कांग्रेस का कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन २८ जुलाई को

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला स्तरीय कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में कार्यकर्ता करेंगे अपनों के साथ अपनी बात। जारी प्रेस नोट के माध्यम से कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि 28 जुलाई शुक्रवार को प्रात: 10 बजे से इंदौर रोड स्थित हरिशंकर अग्रवाल मांगलिक भवन हरदा में जिले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं सोनकच्छ विधायक सज्जनसिंह वर्मा, जिला कांग्रेस हरदा के नवनियुक्त प्रभारी अवधेश सिसोदिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में हरदा, टिमरनी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी किस प्रकार मजबूती के साथ चुनाव में विजय प्राप्त करेगी, उस पर भी विचार विमर्श किया जाएगा और उसके बाद एक स्नेह भोज का भी आयोजन रखा गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने उक्त कार्यक्रम में जिले के समस्त कांग्रेस पदाधिकारी, मोर्चा संगठन एवं समस्त अनुसांगिक संगठनो के पदाधिकारी ब्लॉक, सेक्टर, मंडलम के पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की है।

159 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!