Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
हरदा

गुरव समाज प्रदेश अध्यक्ष ने घोषित की प्रदेश कार्यकारिणी

2 min read

अनोखा तीर, हरदा। सकल गुरव समाज मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश की 16 पंचायतों द्वारा अपने अधिकारों का उपयोग कर प्रदेश महासंघ का नवनिर्माण 9 जुलाई को किया गया था। जिसमें बलराम काले प्रथम प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया के द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष का चयन किया गया था। महासचिव महेश पांजरे ने बताया कि अध्यक्ष बलराम काले एवं पदाधिकारियों द्वारा सभी 16 पंचायत सें दो-दो कार्यकारणी की घोषणा की गई। जिसमें बुजुर्गों और ज्यादातर युवाओं को पदों पर मनोनित किया गया है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष बलराम काले, उपाध्यक्ष प्रकाश पांजरे और विकास काले, प्रदेश महासचिव महेश पांजरे, प्रदेश सहसचिव घनश्याम निमाड़े, कोषाध्यक्ष दिनेश बड़ोदिया, संरक्षक महेश बड़ोदिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील देवराय और प्रकाश सवनेर, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, प्रदेश मंत्री दिनेश शर्मा, सुनील शर्मा, राजेश सवनेर, जगदीश गोरे, अशोक अहीरे, विशाल सवनेर, प्रदेश कार्यसमिति प्रमुख योगेश काले, जयंत भद्रावले, अमर परदेशी, मनोज निमाड़े, संजय सवनेर, दीपक गोरे, रोहित गोरे, हिमेश निमाड़े, नितिन सवनेर, प्रकाश काले, अजय शर्मा, मनीष चौहान, संतोष काले और राहुल कुंंवादे को मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री काले ने बताया कि यह प्रथम नवीन कार्यकरणी समाज के सर्वागीण विकास के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं युवाओं के रोजगार साथ समाज के उत्थान के लिए कार्य करेगी।

181 Views
181 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply