अनोखा तीर, हरदा। जिले में 29 जुलाई को मोहर्रम का त्यौहार मनाया जाएगा। त्यौहार के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। जारी आदेश अनुसार अनुविभागीय दंडाधिकारी हरदा आशीष खरे को संपूर्ण अनुभाग हरदा का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा अनुविभागीय दंडाधिकारी टिमरनी महेश बड़ोले को संपूर्ण अनुभाग टिमरनी तथा अनुविभागीय दंडाधिकारी खिरकिया अशोक कुमार डेहरिया को संपूर्ण अनुभाग खिरकिया क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने का दायित्व सौंपा गया है।
80 Views

