जिपं की सामान्य सभा की बैठक 9 अगस्त को

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 9 अगस्त को होगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने बताया कि यह बैठक जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह की अध्यक्षता में दोपहर 1 बजे से आयोजित की गई है। बैठक में जिला पंचायत की स्थायी समितियों की बैठक के आयोजन पर चर्चा, खनिज विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, सर्व शिक्षा अभियान के निर्माण कार्यो तथा विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

96 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!