सरपंच संघ ने कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन

 

अनोखा तीर, हरदा। सरपंच संघ द्वारा लाड़ली बहना आवेदन के पंजीयन में पोर्टल पर आ रही समस्याओं के संबंध में कृषि मंत्री कमल पटेल को जिला पंचायत कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जिसके संबंध में मंत्री श्री पटेल ने तुरंत प्रदेश स्तर पर अधिकारियों को लाड़ली बहना योजना आवेदन पंजीयन में आ रही समस्याओं को हल करने के संबंध में निर्देशित किया। ज्ञापन देते समय सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष ललित पटेल, राधेश्याम सारन, रमेश शर्मा, राकेश जाट, सर्वेश शर्मा, सुधीर, भागीरथ कीर आदि उपस्थित थे।

89 Views

Leave a Reply