संत शिरोमणि सद्गुरू श्री रविदास जी के भव्य मंदिर निर्माण के लिये समरसता यात्रा 25 जुलाई से

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुख्यमंत्री श्री चौहान सिंगरौली जिले के बैढ़न से करेंगे शुभारंभ
नीमच, मांडव-धार, श्योपुर, बालाघाट और सिंगरौली से पाँच यात्राएँ निकलेंगी
सभी यात्राएँ 12 अगस्त को सागर पहुँचेंगी
सागर में 12 अगस्त को संत शिरोमणि रविदास जी के भव्य मंदिर का होगा शिलान्यास

सागर के पास बड़तूमा में 100 करोड़ रूपए की लागत से संत शिरोमणि सदगुरू रविदास जी का विशाल और भव्य मंदिर बनाया जाएगा। मंदिर निर्माण के लिये समरसता यात्राएँ 25 जुलाई, 2023 प्रारम्भ हो रही है। पाँचों यात्रा दल 11 अगस्त 2023 की रात्रि तक सागर में एकत्रित होंगे। सभी यात्राएँ 12 अगस्त, 2023 तक हर गाँव से मिट्टी एवं सभी विकासखण्डों की 313 नदियों से जल का सांकेतिक संग्रहण एवं जन-जागरण करते हुए सागर पहुँचेंगी। स्थान-स्थान पर जनं-संवाद होंगे। सागर में 12 अगस्त 2023 को मंदिर निर्माण की स्थापना के शिलान्यास एवं वृहद स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम होगा।

133 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!