सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समय सीमा में करें निराकरण  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करें तथा समाचार पत्रों में प्रकाशित शिकायत व समस्याओं से संबंधित समाचारों पर कार्यवाही कर समस्या का त्वरित हल किया जाए। यह निर्देश कलेक्टर ऋषि गर्ग ने सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डीके सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार इन दिनों विकास पर्व आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान स्वीकृत निर्माण कार्यों का जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भूमिपूजन कराया जाए तथा पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों का लोकार्पण जनप्रतिनिधियों से कराया जाए।

131 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!