अभाविप के सदस्यता अभियान का शुभारंभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता कार्यशाला आज सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुई। जिसमें मध्य भारत प्रांत के सह मंत्री हिमांशु श्रोती उपस्थित रहे। नगर मंत्री निखिल चंद्रवंशी ने बताया कि कार्यशाला के पश्चात नगर के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों की सदस्यता करवाई गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का वार्षिक सदस्यता अभियान 20 जुलाई को प्रारंभ हुआ। 10 दिवसीय सदस्यता अभियान में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यालय के विद्यार्थियो एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को राष्ट्रवादी छात्र संगठन विद्यार्थी परिषद का सदस्य बनाया जाता है। जिससे उनके अंदर देशभक्ति की भावना एवं व्यक्तित्व विकास की क्षमता का विकास करने के लिए विश्व के सबसे बड़े राष्ट्रवादी संगठन का सदस्य बनकर देश हित में अपना योगदान दे सकें। बैठक में जिला संगठन मंत्री आशीष शर्मा, जिला संयोजक सुमंत वाष्ठ, जिला सदस्यता प्रमुख मयंक काले, प्रांत के खेल गतिविधि प्रमुख भूपेंद्र तोमर, दीपेश चौबे, आयुष शर्मा, फाल्गुनी, विभाग छात्रा प्रमुख लिसिका काले, अपेक्षा एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

244 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!