रजक समाज की बैठक में सामाजिक धर्मशाला निर्माण को लेकर हुई चर्चा

 

अनोखा तीर, हरदा। हवेली होटल हरदा में रजक समाज का एक आयोजन किया गया। जिसमें समाज द्वारा सामाजिक धर्मशाला बनाने के लिए प्लाट क्रय कर रजिस्ट्री करवा ली है। इसकी जानकारी सभी सामाजिक बंधुओ को दे दी गई है और इस खुशी में रजक समाज के समस्त युवाओं द्वारा सभी समाजिक बंधुओ की भोजन व्यवस्था भी रखी गई है। इस आयोजन में राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त पूर्व शिक्षक बलराम बथोले द्वारा जिला समिति के सदस्य, जिलाध्यक्ष जगदीश बरेठा, उपाध्यक्ष रामदयाल कचनारिया, जिला कोषाध्यक्ष शिवचरण बघेला, जिला सह सचिव सुरेशचंद्र लाहोरे का पुष्पहार, शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। गुरुवार को शिवचरण बघेला द्वारा संगठन मंत्री संजय बाथोले का स्वागत किया गया। मंच संचालन अंकित कनेरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गोविन्द बुंदेला, अखिलेश बथोले, श्री कचनारिया, हुकुम बाघेला, रामकृष्ण मालवीय, विपत कचनारिया, भावेश लाहोरे, सुनील बघेला, प्रमोद वरेठा, विशाल बघेला, जीतेन्द्र मालवीय की सक्रिय भूमिका रही।

245 Views

Leave a Reply