कावड़ यात्रा के लिए गांव-गांव जाकर दिए निमंत्रण  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सोमवार 24 जुलाई को कमल सांस्कृतिक मंच हरदा द्वारा आयोजित खिलता कमल श्री द्वादश ज्योर्तिलिंग कावड़ यात्रा मां नर्मदा नाभिस्थल नाभिपटनम हंडिया से गुप्तेश्वर मंदिर बैरागढ़, हरदा पहुंचेगी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने बताया कि कावड़ यात्रा को लेकर गांव गांव में जाकर आमंत्रण दिया जा रहा है। आज भोनखेड़ी, सोनखेड़ी, भेरूपुर, कुंजरगांव, रिजगांव, नीमाखेड़ी, भमोरी, कुसिया, बागरुल में जाकर ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया। आमंत्रण देने में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या, ललित पटेल, अंकित चोयल, राहुल पुनिया, राजेश बेड़ा शामिल थे।

80 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!