वीर तेजाजी रक्त समूह द्वारा एक वर्ष से किया जा रहा सतत रक्तदान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। वीर तेजाजी रक्त समूह की शुरुआत 18 जुलाई 2022 को हरदा जिले से की गई थी। जिसके 1 वर्ष पूर्ण होने पर समाजेसवी सुदीप जाट ने सभी सामाजिक बंधुओं और युवाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिन्होंने इस संस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए दिल से साथ दिया और सहयोग किया। मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में जाट समाज का नाम गौरवान्वित किया। जिसमें जाट समाज के युवाओं द्वारा सभी वर्गों के लोगों को निशुल्क, निस्वार्थ एवं रिक्वायरमेंट पर सभी जरूरतमंद लोगों को किसी भी समय पर ब्लड उपलब्ध कराया जाता है। वीर तेजाजी रक्त समूह के सभी सदस्य जैसे ही रिक्वायरमेंट आती है सभी लोग एक्टिव होकर रक्तदान के लिए तत्पर खड़े रहते हैं। हरदा के बाद नर्मदापुरम, खातेगांव, कन्नौद, सतवास, भैरुंदा, इंदौर और भोपाल जैसी जगहों पर भी वीर तेजाजी रक्त समूह संस्था के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को ब्लड उपलब्ध कराया जाता है। मानव सेवा का यह कार्य निरंतर जारी है। हमारी संस्था द्वारा सभी वर्गों के लोगों को समय पर अमृतरूपी रक्तदान देकर मानव जीवन को बचाने में एवं भाईचारा बढ़ाने में जाट समाज के युवाओं की अहम भूमिका रही है। वीर तेजाजी रक्त समूह संस्था में सिर्फ जाट समाज के युवाओं द्वारा यह पहल की गई थी। लेकिन अब इस पुनित कार्य को देखकर रक्तदान हेतु सभी समाजों के लोगों का सहयोग मिल रहा है। इस संस्था में 1000 से अधिक युवा इस पहल का हिस्सा बन चुके हैं। संस्था के माध्यम से सभी समाज के लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करके की समझाइश भी दी जा रहीं है। इसी क्रम में आगामी 23 जुलाई रविवार को सर्व विश्वकर्मा समाज के युवाओं को रक्तदान महादान हेतु प्रेरित करके विश्वकर्मा मंदिर नेमावर में भी रक्तदान का यह पुनीत कार्य किया जाएगा।

101 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!