जैन मुनि की हत्या के विरोध में जैन समाज ने प्रतिष्ठान रखे बंद

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विगत दिनों हुई जैन मुनि की हत्या के विरोध में आज गुरूवार को नगर के जैन समाज के व्यापारियों अपने-अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताया। सकल जैन समाज के आव्हान पर नगर के सभी जैन व्यापारियों ने अपना विरोध दर्ज किया। उक्त जानकारी जैन समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने दी। ज्ञात हो कि गत 5 जुलाई को कर्नाटक के बेलगाम में चिक्कोड़ी के पास हिरकोडी जैन तीर्थ में साधना करते समय जैन आचार्य कामकुमार नंदी महाराज की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इसके लिए जैन समाज द्वारा गत दिवस राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी, हत्या की साजिश में शामिल लोगों के साथ घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई। साथ ही जैन संत, तीर्थों की सुरक्षा एवं समाज के संरक्षण के लिए सभी राज्यों में जैन सदस्य एवं जैन कल्याण बोर्ड का गठन करने की मांग की गई। इस ज्ञापन में राष्ट्रपति से जैन संतों और साध्वियों के विहार के समय उचित सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश सभी राज्यों को देने के साथ मुख्य सड़कों पर दोनों तरफ सफेद लाइनिंग कर पदविहार करने वाले जैन संतों के लिए फुटपाथ निर्माण की मांग की गई। आज समाज के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

167 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!