नपा के अमले ने दुकानों से पॉलीथिन जब्त की  

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत अपने कर्मचारियों एवं ओम सांई विजन संस्था के माध्यम से घंटाघर बाजार क्षेत्र में स्थित सभी छोटे बड़े दुकानदारों, हाथ ठेला संचालकों एवं फुटपाथ किनारे अपना व्यवसाय करने वाले सभी लोगों को स्वच्छता की अपील की गई। समझाइश दी गई कि वह अपने अपने प्रतिष्ठानों से निकलने वाले सूखे एवं गीले कचरे को अलग-अलग एकत्रित कर डस्टबिन में रखें। अपने प्रतिष्ठान पर पॉलिथीन का उपयोग बिल्कुल ना करें। इस दौरान नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान अंतर्गत जुर्माने की कार्यवाही करते हुए 5 लोगों पर 500 प्रति दुकान जुर्माना किया गया एवं उक्त सभी दुकानों से 2 किलो पॉलिथीन जप्त की गई। आरआई श्रीकांत अग्रवाल के नेतृत्व हरदा नगरपालिका की टीम द्वारा पॉलिथीन जब्ती की कार्यवाही की गई।

174 Views

Leave a Reply