अनोखा तीर, हरदा। जिला मुख्यालय में रहने वाले एक युवक की करंट से मौत हो गई। युवक संतोष पिता राम सिंह राजपूत 35 बंगाली कॉलोनी में रन्हाई रोड पर रहकर ड्राइविंग का कार्य करता था। मंगलवार रात उसे घर के अंदर रखे फ्रिज से करंट लग गया। जिससे वह वहीं पर गिरकर अचेत हो गया। इस दौरान मृतक के सामने रहने वाले लोगों को लगा कि वह शराब के नशे में गिर गया होगा। लेकिन जब सुबह उठकर देखा तो वह उसी जगह पर पड़ा हुआ था। जिसके बाद एक युवक ने उसके घर जाकर देखा तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। मोहल्ले वाले उसे जिला अस्पताल लेकर आएं। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी खंडवा में रहकर प्राइवेट जॉब करती है। माता-पिता और दो बहनें छनेरा में रहते हैं। घटना की सूचना मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

