Skip to content
Monday, 2 November 2026
मध्य प्रदेश

कुड़मी जाति को कुर्मी और कुरमी के साथ सूची में शामिल करने की अधिसूचना जारी

1 min read
Text Size:

भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने कुड़मी जाति को कुर्मी और कुरमी के साथ सूची क्रमांक-39 में शामिल किये जाने की अधिसूचना आज जारी कर दी है। राज्य की पिछड़ा वर्ग की सूची में एक ही वर्ग की 2 जातियाँ, कुड़मी एवं कुर्मी, कुरमी पृथक-पृथक क्रमांक में दर्ज होने के कारण होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिये मंत्रि-परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया था।

इस संबंध मे बुंदेलखण्डीय गौर समाज द्वारा माँग की गई थी। इस पर विभागीय प्रस्ताव अनुसार मंत्रि-परिषद द्वारा विचार करने के बाद कुड़मी जाति को सूची क्रमांक 76 से विलोपित कर सूची क्रमांक 39 में कुर्मी, कुरमी के साथ शामिल किए जाने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय से इस वर्ग को जाति प्रमाण-पत्र में आ रही समस्याओं के समाधान के साथ राज्य शासन द्वारा पिछड़ा वर्ग को दिए जाने वाले लाभ प्राप्त करने के लिये समान एवं समुचित अवसर उपलब्ध हो सकेंगें।

210 Views
What do you think?

Leave a Reply