इंडिया बुक रिकार्ड में नाम दर्ज करने वाले अनुज तिवारी का किया सम्मान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

हरदा – समाज की प्रतिभाओं को उचित मंच एवं प्रोत्साहन मिले तो वे बेहतर प्रदर्शन करती है। सर्व ब्राह्मण समाज संगठन का उद्देश्य भी यही है कि हम समाज की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करे, उनको सहयोग करे। यह बात सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने बुधवार को परशुराम चौराह स्थल पर समाज के प्रतिभावान बालक के सम्मान के दौरान कही। संगठन द्वारा समाज के प्रतिभावान बालक अनुज पिता हरिशंकर तिवारी आयु 13 वर्ष का सम्मान किया।समाज के सदस्यों ने अनुज को पुष्पहार, श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट किया। उल्लेखनीय है कि अनुज तिवारी का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ है।बालक की इस उपलब्धि में सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने सहयोग एवं मार्गदर्शन किया है। बालक द्वारा लगातार 9 मिनिट तक शंख बजाकर कीर्तिमान स्थापित किया गया है।बालक अनुज ने अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, परशुराम जन्मोत्सव, भैया दादा गुरु के आयोजनों में प्रस्तुति दी है। सम्मान के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक मनोहरलाल शर्मा ने कहा कि हमे प्रतिभाओं को निखारना होगा, उनमें ऊर्जा भरपूर है। इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर महामंत्री सुनील तिवारी, उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, लोकेश शर्मा, संयोजक नितेश बादर, कोषाध्यक्ष गजानंद डाले, युवा इकाई अध्यक्ष सौरभ तिवारी, संदीप पुरोहित, बीपी तिवारी संरक्षक सुधीर शर्मा, शशिभूषण जोशी, दीपक शुक्ला, महेंद्र जोशी, रजत त्यागी, शुभम शर्मा, आशीष तिवारी, परितोष भारद्वाज उपस्थित रहे। समाज द्वारा सम्मान किए जाने पर बालक की मां शिक्षिका श्रीमती सुनीता तिवारी ने सभी का आभार माना।

Views Today: 2

Total Views: 70

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!