दस्तक अभियान का शुभारंभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिला मुख्यालय पर मंगलवार को वार्ड नम्बर 25 के आंगनवाड़ी केन्द्र क्र. 48 में पार्षद श्रीमती रानी बघेल एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एचपी. सिंह ने दस्तक अभियान का शुभारंभ किया। शुभारम्भ अवसर पर श्रीमती बघेल एवं सीएमएचओ डॉ. सिंह ने बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई व टॉफी वितरित की। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता ने केन्द्र पर दस्तक अभियान से संबंधित रंगोली बनाई। सीएमएचओ डॉ. सिंह ने बताया कि दस्तक अभियान जिले में 18 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक चलाया जाएगा। जिले में दस्तक अभियान के तहत एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ताओ के द्वारा विभिन्न ग्रामों के साथ ही वार्डो में जन्म से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चो में बाल्य काल में होने वाली बीमारियो की पहचान की जाएगी। इस दौरान डिजिटल हिमोग्लोबीन मीटर से बच्चो में एनिमिया की पहचान तथा 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चो को विटामिन ए सीरप की खुराक पिलाई जाएगी। दल के द्वारा डायरिया से बचाव हेतु ओआरएस घोल तैयार करने के सही तरीके का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

310 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!