एक जिला एक उत्पाद प्रोडेक्ट कॉन्क्लेव संपन्न

 

अनोखा तीर, हरदा। उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा मंगलवार को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत जिला स्तरीय एक दिवसीय ‘एक जिला एक उत्पादÓ प्रोडेक्ट कॉन्क्लेव का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा में किया गया। इस दौरान उपस्थित कृषक उद्यमियों को सहायक संचालक उद्यान हरदा विजय सिंह ने योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. तिवारी, डॉ. यादव एवं डॉ. बंकोलिया ने भी खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों तथा मार्केटिंग संबंधी जानकारी दी। कॉन्क्लेव में उद्यमियों द्वारा स्थापित खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों से उत्पादित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।

342 Views

Leave a Reply