जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में नागरिकों की समस्याएं सुनी जाती है। इसी क्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया व अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभाग से संबंधित समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान लोकेश पिता भास्कर नवले निवासी छीपाबड़ ने अपनी पट्टे की भूमि पर हुए अवैध निर्माण को हटाने का अनुरोध अपर कलेक्टर श्री फुलपगारे से किया, जिस पर उन्होने तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मोरगढ़ी निवासी सुभाई बाई ने अपनी जमीन पर रमेश गुर्जर द्वारा अतिक्रमण करने की शिकायत की, जिस पर अपर कलेक्टर ने तहसीलदार खिरकिया को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। रामदयाल मौर्य निवासी डगावांनीमा ने अपर कलेक्टर से शिकायत की कि उसका मूंग उपार्जन के लिए पंजीयन नहीं हो पा रहा है, जिस पर उन्होने उपसंचालक कृषि को आवेदक की मदद करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मांदला निवासी सकुन कहार ने वृद्धावस्था पेंशन और लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने के लिए जिला पंचायत सीईओ श्री सिसोनिया को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने खिरकिया जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पात्रता का परीक्षण कर आवश्यक मदद करने के निर्देश दिए।

334 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!