Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने तुरकिया विद्यालय में स्कूल चलें हम अभियान का किया शुभारंभ

2 min read
Text Size:

भोपाल : वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर जिले के ग्राम तुरकिया में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों के साथ स्कूल चलें हम अभियान का शुभारंभ किया। मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि शिक्षा एक मात्र ऐसा माध्यम है, जो हर सफलता के द्वार खोलती है। उन्होंने कहा कि बच्चे बेहतर पढ़ाई करें एवं अपने भविष्य को उज्जवल बनायें। श्री देवड़ा ने कहा कि सीएम राइज स्कूल के माध्यम से आप सबको स्मार्ट क्लॉस की सुविधाएँ मिलेंगी। इन स्कूलों में हर वह सुविधा उपलब्ध होगी, जो एक बेहतर स्कूल में होनी चाहिये।

मंत्री श्री देवड़ा ने शाजापुर गुलाना में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्कूल चलें हम अभियान के लाइव प्रसारण कार्यक्रम को बच्चों और अभिभावकों के साथ देखा और सुना। मंत्री श्री देवड़ा ने बताया कि 876 करोड़ की मल्हारगढ़ उद्वहन सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का 2 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भूमि-पूजन करेंगे।

श्री देवड़ा ने 50 लाख से निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र का भूमि-पूजन किया

विकास पर्व के दौरान वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने 50 लाख की लागत से बनने वाले ग्राम तुरकिया में उप स्वास्थ्य केन्द्र का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि सरकार का काम है लोगों की तकलीफ दूर करना और जनता के लिये योजनाएँ बनाना तथा उसे मूर्त रूप देना। हर गाँव में विकास हो, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सेवाएँ उपलब्ध हों।

विकास पर्व में नानालाल अटोलिया, जन-प्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply