टीआई वास्कले के परिवार को एक करोड़ सम्मान निधि, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुःख, दी श्रद्धांजलि

अनोखा तीर, हरदा। कल देवास जिले के नेमावर थाने में पदस्थ टीआई राजाराम वास्कले की नदी से शव निकाले दौरान डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार टीआई जामनेर नदी में किसी शव के मिलने की सूचना पर वे वहां पहुंचे थे। बताया जाता है कि पानी में कूदकर शव निकालने की कोशिश में वे खुद डूबने लगे। इसी बीच वहां मौजूद पुलिस बल और लोगों ने उन्हें निकालने की कोशिश की। पुलिस जवानों और ग्रामीणों ने रस्‍सी की मदद से उन्‍हें निकाला और उपचार के लिए हरदा अस्‍पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। टीआई की मौत की सूचना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने दुःख व्यक्त कर संवेदना जताई है। बताया जा रहा है कि वास्कले उज्जैन में भी पदस्थ रह चुके थे। उनकी कार्यशैली की वरिष्ठ अफसर भी प्रशंसा करते थे।

इस दुःखद घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गहन दुःख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि श्री वास्कोले‌ ने पुलिस विभाग के ध्येय वाक्य देश भक्ति जन सेवा को सच्चे अर्थों में चरितार्थ किया है। उन्होंने श्री वास्कले के परिवार को एक करोड़ रुपए सम्मान निधि देने तथा उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की बात कही। उनका अंतिम संस्कार आज बड़वानी जिले में उनके गृह ग्राम कोयडिया में होंगा। जिसमें मंत्री प्रेमसिंह पटेल शामिल होंगे।

227 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!