अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश गौ-संवर्धन एवं गौ-पालन आयोग के निर्देशानुसार हरियाली अमावस्या की पूर्व संध्या पर दयोदय गौशाला में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थितजनों ने विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए। पौधरोपण कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अनूप जैन, सचिव ज्ञानेश चौबे, कार्यकारिणी सदस्य सोहन उनहाले, डॉक्टर केके लभानिया, कांतिभाई पटेल, जगदीश पटेल सहित बड़ी संख्या में गौशाला परिवार के सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
126 Views





