मीणा समाज ने मांगी 15 जिलों में विधानसभा की टिकिट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर हरदा। मध्य प्रदेश मीणा समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन मुख्यमंत्री आवास पर भोपाल में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश मीणा समाज के 5000 लोगों ने शामिल होकर समाज हित में मांगे रखी। जिसमें प्रमुखता से मीणा समाज का बोर्ड बनाने की मांग रखी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मीणा समाज के मंचासीन पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। हरदा जिले से भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मीणा समाज के पूर्व प्रदेश पदाधिकारी अमरसिंह मीणा शामिल हुए। मीणा समाज के राष्ट्रीय संयोजक लालाराम मीणा, पूर्व मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा, पूर्व विधायक ममता मीणा, रणवीरसिंह रावत प्रदेश महामंत्री, गणपत पटेल पूर्व विधायक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

99 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!