अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठन के कार्यों को लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बूथ मैनेजमेंट, सेक्टर मंडलम के कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने अपने ब्लॉक की स्थिति से अवगत कराया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि हमे कांग्रेस की नीतियों से प्रत्येक व्यक्ति को अवगत कराना है। 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 100 यूनिट माफ-200 यूनिट हाफ, किसान कर्जमाफी जैसी विभिन्न जनहितैषी योजना के बारे में प्रत्येक ब्लॉक में आमजनता से चर्चा करनी है और भाजपा की विफलताओं को उजागर करना है। आगामी समय में विधानसभा चुनाव में सभी को मजबूती के साथ जीत के लिए संघर्ष करना है। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने, पूर्व नपा अध्यक्ष हेमंत टाले, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, मनीष बाबूजी, अमर रोचलानी, मंजीत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष महेश पटेल, गोविंद व्यास, विनोद पटेल, शंकर सिंह सोलंकी, सुरेंद्र विश्नोई, राहुल जायसवाल, अजयसिंह राजपूत, योगेश चौहान, रमेश सोनकर, मदन गौर, मुकेश कलवानिया, ज्ञानदास गुर्जर, अमित पाटिल, राजेंद्रनाथ योगी, हरिप्रसाद काजवे सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे ।

