अनोखा तीर, हरदा। ग्राम तजपुरा के युवा समाजसेवी राहुल जाट को बैतूल-हरदा सांसद दुर्गादास उइके ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि कोरोना महामारी के दौर में युवा समाजसेवी राहुल जाट ने जिले में उल्लेखनीय सेवा कार्य किए हैं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार, सामाजिक क्षेत्र में मास्क निर्माण, वायुदूत ऐप डाउनलोड करवाना, आरोग्य सेतु एप पर युवाओं का रजिस्ट्रेशन, कोरोना टीकाकरण, दीवारों पर कोरोना से बचाव हेतु नारा लेखन इत्यादि कार्य में उल्लेखनीय योगदान दिया है। राहुल जाट लगभग 7 वर्षो से सामाजिक क्षेत्र में कार्य करते आए हैं। राहुल जाट विगत 3 वर्षों से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा में पैरालीगल वालंटियर के तौर पर भी कार्य कर रहे हैं। इसके तहत कई लोगों को भी लाभान्वित कराया गया।

