Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
हरदा

शहर की पेयजल व्यवस्था चरमराई, कांग्रेस पार्षद देंगे धरना

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय नगर पालिका के सीएमओ द्वारा तुगलकी फरमान जारी किया गया है। जिसमें उनके द्वारा नलों के माध्यम से जल वितरण के समय में बदलाव किया गया है। आज से शहर के सभी वार्डों में जहां पर सुबह नल आते थे, वहां शाम को और जहां शाम को आते थे वहां सुबह किए गए हैं। पूर्व में भी सीएमओ ने इस प्रकार की व्यवस्था करने की कोशिश की थी। जिससे जल वितरण व्यवस्था चरमरा गई थी। आए दिन सीएमओ के गलत निर्णय के चक्कर में शहर की व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। पूर्व में भी सफाई व्यवस्था दो भागों में बांट दी गई थी। जिसका नतीजा यह हुआ कि आज पूरे शहर में गंदगी पसरी हुई है और आज उन्होंने एक और नया तरीका निकाला है, हरदा की जनता को परेशान करने का। जिससे वे अब पानी की व्यवस्था बिगाड़ने में लगे हुए हैं। वहीं बताया गया कि सीएमओ द्वारा समय में परिवर्तन किए जाने की पूर्व सूचना जारी की नहीं गई है। जिससे पूरे शहर में जहां पर भी सुबह पानी आता था, वह सभी लोग परेशान हो रहे हैं। इस प्रकार का कार्य शैली बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस पार्टी के सभी पार्षदों ने इसका विरोध करते किया हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि इस व्यवस्था को अगर पूर्व की भांति सीएमओ अगर नहीं करते हैं तो कांग्रेस पार्टी के सभी पार्षद नगर पालिका के गेट पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

196 Views
196 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply