Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
हरदा

यूसीसी से आदिवासी रीति-रिवाजों पर असर का अध्ययन करने अजय शाह नामित

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। केन्द्र सरकार द्वारा लाए जा रहे समान नागरिक संहिता कानून का विभिन्न धर्म और समाज की परंपराओं पर असर पड़ने की संभावना है। इस पर विभिन्न संगठन अपने स्तर पर चिंतन कर कानून बनाने और लागू करने पर रणनीति बना रहे हैं। यूसीसी से आदिवासी वर्ग पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करने के लिए अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष शिवाजी राव मेघे ने एक चार सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसमें अध्यक्ष केसी घुमरिया तथा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय शाह, डॉ. नामदेव उसेंडी और श्रीमती गीता ओरैन को सदस्य नामित किया है। वे कानून के मसौदे का अध्ययन कर आदिवासी रीति-रिवाजों पर पड़ने वाले प्रभावों पर अपनी राय पार्टी हाईकमान को देंगे। ज्ञात हो कि श्री शाह टिमरनी विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश कांग्रेस सदस्य रहे हैं। वर्तमान समय में वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं। पार्टी के आदिवासी प्रकोष्ठ में उन्होंने प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारियां निभाई है। इसके अलावा वे प्रदेश कांग्रेस में वर्तमान उपाध्यक्ष हैं। यूसीसी का अध्ययन के लिए उन्हें नामित किए जाने पर हितैषी बंधुओं और पार्टी सदस्यों ने बधाई दी है।

169 Views
169 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply