Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय 100 सीटर पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का संचालन किया जा रहा है। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग के.एल उरिया ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के जिले के ऐसे विद्यार्थी जो जिला मुख्यालय से न्यूनतम 20 किमी. की दूरी से आकर जिले के महाविद्यालयों में अध्ययनरत हंै, वे छात्रावास में प्रवेश के लिए पात्र हंै। उन्होंने बताया कि छात्रावास में प्रवेश प्रथम आओ प्रथम पाओं के आधार पर दिया जाएगा। छात्रावास में प्रवेश के लिए आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 52 में कार्यालय समय में संपर्क किया जा सकता है।

96 Views

Leave a Reply