Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

जमीन पर अतिक्रमण से किसान परेशान

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। टिमरनी तहसील के ग्राम गाडरापुर में खेत के रास्ते पर अतिक्रमण से एक किसान अपने खेत नहीं जा पाए रहा है। इस रास्ते पर गांव के दबंग व्यकि ने तार फेंसिंग कर बंद कर दिया है। पीड़ित किसान ने प्रशासन को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक टमरनी थानांतर्गत ग्राम गाडरापुर के किसान संतोष पिता नानकराम मूंदड़ा की जमीन है। वे यहां पिछले कई सालों से खेती कर रहे हैं। लेकिन गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने सरकारी गोहे की जमीन पर अवैध रूप से तार फेंसिंग कर उसके खेत जाने का रास्ता बंद कर दिया है। इसको लेकर पीड़ित किसान ने मंगलवार को शिकायती आवेदन एसडीएम, तहसीलदार और टिमरनी थाने में दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि गांव के ही कमल डोंगरे द्वारा उनके खेत जाने का रास्ता बंद कर दिया है।उन्होंने प्रशासन से खेत के रास्ते से तार फेंसिंग हटाकर रास्ता दिलाने की मांग की है।

79 Views

Leave a Reply