उचित मूल्य की दुकान के लिए 22 जुलाई तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती अमृता भट्ट ने बताया कि हरदा अनुविभाग की ग्राम पंचायत रहटाखुर्द, अबगांवकला, जिजगांव खुर्द, छिड़गांव, रेलवा, पीपलघटा, धनगांव, उंवा, जामलीदमामी, कुकरावद एवं बीड़ के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा उचित मूल्य की दुकान आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जुलाई तक आमंत्रित किए गए है। उन्होंने बताया कि इसके लिए उपभोक्ता सोसाइटी, विपणन सोसाइटी, उत्पादक सोसाइटी, संसाधन सोसाइटी तथा बहुप्रयोजन सोसाइटी के साथ-साथ महिला स्वसहायता समूह अपने क्षेत्र में तथा संयुक्त वन प्रबंधन की समियां आवेदन कर सकती है। यह आवेदन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वेबसाइट राशन मित्र पर किए जा सकते हैं।

102 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!